इस लड़की की सूचना हमें कुछ सामाजिक महिलाओं द्वारा दी गई। बताया गया कि यह लड़की दिल्ली से हिसार आने वाली ट्रेन में सफर कर रही थी और ट्रेन के बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी।
जैसे ही “हमारा प्रयास आश्रम” के सदस्य और सामाजिक महिलाओं ने इस लड़की को ट्रेन से नीचे उतारा, आश्रम की महिला सदस्यों द्वारा इसके शरीर को चादर और दुपट्टे से ढका गया। जब लड़की से पूछताछ की गई, तो उसने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी।
इसके दोनों पैरों में गंभीर घाव थे और यह लड़की मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ना से गुजर रही थी। तुरंत प्रभाव से इसे हिसार अस्पताल ले जाकर इसके मानसिक स्वास्थ्य तथा पैरों का इलाज शुरू करवाया गया।