हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम ने असहाय पूजा सैनी को दिया उपचार, सुरक्षा और नया जीवन

इस मंदबुद्धि लड़की का नाम पूजा सैनी निवासी सैनी मोहल्ला हिसार की सूचना हमारे को इसके ही पड़ोस में रहने वाली अलका सैनी आश्रम की टीम सदस्य द्वारा हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम को दि गई अलका द्वारा बताया गया कि इस बेटी के मां नहीं है पिताजी इसका बहुत ज्यादा शराब पीता है इसके घर में इस लड़की की बहुत ही दुर्दशा है बचपन में सर में चोट लगने की वजह से कोई नस दब गई थी जिस वजह से इसके शरीर की बनावट अपाहिज की तरह हो गई क्योंकि यह कोई भी कार्य को नहीं कर पाती है हाथ पांव से एकदम लाचार है और खाना भी पड़ोस के लोगों द्वारा ही दिया जाता है और इसके सर में एक बहुत बड़ी गांठ थी जिसके लिए डॉक्टरों ने कहा था अगर यह गिर गई और यह गांठ फट गई तो इसकी मौत भी हो सकती है जिसका उपचार आश्रम की टीम द्वारा सुखदा हॉस्पिटल में करवाया गया और इस लड़की की फैमिली में इसके पिताजी के अलावा अन्य कोई व्यक्ति नहीं है आश्रम की टीम ने इस लड़की को इसके घर से ही रेस्क्यू करके आश्रम हिसार में लाया गया है

share this recipe:

Facebook
Twitter
Pinterest

एक छोटा सा दान, किसी के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है।