मंदबुद्धि बेटी पूजा सैनी की दुर्दशा देख पसीजा दिल, प्रयास आश्रम ने किया रेस्क्यू

इस मंदबुद्धि लड़की का नाम पूजा सैनी निवासी सैनी मोहल्ला हिसार की सूचना हमारे को इसके ही पड़ोस में रहने वाली महिला द्वारा हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम को दिए गई उस महिला द्वारा बताया गया कि इस बेटी के मां नहीं है पिताजी इसका बहुत ज्यादा दारु पीता है इसके घर में इस लड़की की बहुत ही दुर्दशा है क्योंकि यह कोई भी कार्य को नहीं कर पाती है हाथ पांव से एकदम लाचार है और खाना भी पड़ोस के लोगों द्वारा ही दिया जाता है और इस लड़की की फैमिली में इसके पिताजी से अलावा अन्य कोई व्यक्ति नहीं है हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम की टीम ने इस लड़की को इसके घर से ही रेस्क्यू करके हमारा प्रयास आश्रम हिसार में लाया गया है

सविता की दर्दभरी दास्तान: झूठे विवाह के बहाने शोषण और भीख मंगवाने का आरोप

इस लड़की की सूचना हमारे को हिसार रेलवे की पुलिस द्वारा हमारे को दी गई थी जो की 2 साल पहले इस लड़की को हमारा प्रयास आश्रम टीम द्वारा रेलवे स्टेशन से इस लड़की को नशे की हालत में रेस्क्यू करके हमारा हमारा प्रयास आश्रम हिसार में लाया गया था जिसने अपना नाम सविता बताया और कहा कि मुझे किसी व्यक्ति द्वारा शादी का झूठा झांसा देकर मेरे को लेकर आया मेरे हाथ को जला दिया गया मुझसे स्टेशनों पर भीख मंगवाने का कार्य मुझसे करवाया जाता था

नग्न अवस्था में ट्रेन में मिली युवती, प्रयास आश्रम ने थामा मानवता का हाथ

इस लड़की की सूचना सामाजिक महिलाओं द्वारा हमारे को दी गई जो कि दिल्ली से हिसार वाली ट्रेन में आ रही थी लड़की ट्रेन में बिल्कुल नग्न अवस्था में बाथरूम में ऐसे ही पड़ी हुई थी जैसे ही हमारा प्रयास आश्रम के सदस्य व सामाजिक महिलाओं द्वारा इस लड़की को ट्रेन से नीचे उतारा गया और इसके बदन पर यह चादर व दुपट्टा आश्रम टीम की महिलाओं द्वारा डाला गया जब इस लड़की से पूछताछ की गई तो इसने किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी इसके दोनों पांव पर बहुत ज्यादा जख्म थे ये लड़की बहुत ज्यादा मानसिक प्रताड़ना से गुजर रही थी तुरंत प्रभाव से हिसार हॉस्पिटल में इसके दिमाग की व इसके पांव का इलाज करवाया गया