Mahila Avam Youth Utpidan Niwaran Manch

Sucess Stories

She needs regular medical care, nutritious food, safe accommodation and emotional support. Your contribution can help us provide her medicines, clothing, counseling and a stable home.

इस लड़की का नाम पूजा गर्ग है यह हिसार की रहने वाली है बचपन में ही इसकी माताजी भी इसको छोड़कर चली गई थी यह लड़की 100% डिसएबल है ये लड़की बोल भी नहीं सकती है इसको मिर्गी के दौरे बचपन से ही आते हैं जिसकी दवाइयां गुप्ता हॉस्पिटल हिसार से चल रही है इस लड़की को लैट्रिंग बाथरुम की कोई सूद नहीं किसी भी तरह कि शुरुआत में जब इसको हमारा प्रयास आश्रम में लाया गया तो यह अपने आप को ही अपने ही दांतों से काट लेती थी और अन्य व्यक्ति को भी काट लेती थी लेकिन समय के साथ इसकी काटने वाली आदत तो ठीक हो रही है लेकिन धीरे-धीरे कुछ तो बदलाव होगा ऐसा हमारा प्रयास आश्रम टीम का यह छोटा सा प्रयास कर रही है

4.Pooja Garg

5. Village Jhiri

इस महिला की सूचना गांव झिरी के सरपंच अमित कुमार जी द्वारा हमारा प्रयास आश्रम टीम को दी गई जोकि इस महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है यह हर किसी के घर के बाहर ऐसे ही बैठ जाती है घर के बाहर ही लेट्रिंग कर देती है उसमें ही पड़ी रहती है पूरा दिन गंदगी में रहती है जिसकी वजह से पूरा गांव परेशान है और इसके घर में कोई संभाल भी नहीं करता और आदमी बहुत ज्यादा दारू पीकर इसकी मार पिटाई करता था जिसकी वजह से आज इस महीला की हालत ऐसी हो गई है हमारा प्रयास आश्रम टीम ने गांव के मौके के सरपंच व गांव के मौजूदा व्यक्ति व इसकी फैमिली के लोगों के बीच से रेस्क्यू करके हमारा प्रयास आश्रम हिसार में लाया गया आश्रम में लाने से पहले इनका सबका मेडिकल आश्रम टीम द्वारा करवाया जाता है इसकी दिमाग की दवाई हिसार हॉस्पिटल से चल रही है

6. Railway Station

इस महिला के बारे में हिसार रेलवे स्टेशन पर घूम रहे किसी राहगीर द्वारा हमारे को सूचना दी गई है ये महिला ना बोल सकती ना सुन सकती है हमारा प्रयास आश्रम टीम तुरंत प्रभाव से इस महिला को रेस्क्यू करके हमारा हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम हिसार में लाया जाता है कोई भी वस्त्र ये महिला अपने शरीर पर पहने हुए नहीं थी लेकिन इस महिला की मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी मानसिक दिमाग की दवाइयां भी हॉस्पिटल हिसार से चल रही है

7. Priyanka

इस लड़की की सूचना हमारा प्रयास आश्रम टीम को रेलवे पुलिस के द्वारा दी गई थी ये लड़की 1महीने से लगातार रेलवे स्टेशन पर ही रह रही थी जोकि इसने अपना नाम प्रियंका पुत्री राजेंद्र शौकद बताया बाकी इसके द्वारा कोई अन्य जानकारी नहीं बताई गई आश्रम में 6 महीने लगातार दिमाग की दवाई खिलाई गई लगातार काउंसलिंग के द्वारा इसने अपने गांव का नाम बताया गया शिक्षा में इसके द्वारा मास्टर ऑफ आर्ट हिंदी से की गई तुरंत प्रभाव से हमारा प्रयास आश्रम की टीम ने गांव के सरपंच से संपर्क किया गया जहां से पता लगा की बेटी प्रियंका 1 साल से ही लापता थी हमारा प्रयास आश्रम टीम के प्रयासों व हिसार रेलवे पुलिस टीम के प्रयासों से इस महिला को इसकी फैमिली से मिलवा दिया गया था

8. Tasna

किसी सामाजिक व्यक्ति द्वारा इस महिला की सूचना हमारे को दी गई कोई महिला चिकन वास टोल के पास किसी चाय के खोखे पर 3 दिन पड़ी हुई है तुरंत प्रभाव से आश्रम टीम रेस्क्यू करके हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम हिसार में लाया गया जिसकी सूचना नजदीकी थाने में भी दी इसने अपना नाम तासना बताया है इसकी दिमाग की दवाइयां आश्रम में आने के बाद से ही लगातार चल रही है

9. Pooja Saini

इस मंदबुद्धि लड़की का नाम पूजा सैनी निवासी सैनी मोहल्ला हिसार की सूचना हमारे को इसके ही पड़ोस में रहने वाली महिला द्वारा हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम को दिए गई उस महिला द्वारा बताया गया कि इस बेटी के मां नहीं है पिताजी इसका बहुत ज्यादा दारु पीता है इसके घर में इस लड़की की बहुत ही दुर्दशा है क्योंकि यह कोई भी कार्य को नहीं कर पाती है हाथ पांव से एकदम लाचार है और खाना भी पड़ोस के लोगों द्वारा ही दिया जाता है और इस लड़की की फैमिली में इसके पिताजी से अलावा अन्य कोई व्यक्ति नहीं है हमारा प्रयास मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम की टीम ने इस लड़की को इसके घर से ही रेस्क्यू करके हमारा प्रयास आश्रम हिसार में लाया गया है

10. Savita

इस लड़की की सूचना हमारे को हिसार रेलवे की पुलिस द्वारा हमारे को दी गई थी जो की 2 साल पहले इस लड़की को हमारा प्रयास आश्रम टीम द्वारा रेलवे स्टेशन से इस लड़की को नशे की हालत में रेस्क्यू करके हमारा हमारा प्रयास आश्रम हिसार में लाया गया था जिसने अपना नाम सविता बताया और कहा कि मुझे किसी व्यक्ति द्वारा शादी का झूठा झांसा देकर मेरे को लेकर आया मेरे हाथ को जला दिया गया मुझसे स्टेशनों पर भीख मंगवाने का कार्य मुझसे करवाया जाता था

11. Train Story

इस लड़की की सूचना सामाजिक महिलाओं द्वारा हमारे को दी गई जो कि दिल्ली से हिसार वाली ट्रेन में आ रही थी लड़की ट्रेन में बिल्कुल नग्न अवस्था में बाथरूम में ऐसे ही पड़ी हुई थी जैसे ही हमारा प्रयास आश्रम के सदस्य व सामाजिक महिलाओं द्वारा इस लड़की को ट्रेन से नीचे उतारा गया और इसके बदन पर यह चादर व दुपट्टा आश्रम टीम की महिलाओं द्वारा डाला गया जब इस लड़की से पूछताछ की गई तो इसने किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी इसके दोनों पांव पर बहुत ज्यादा जख्म थे ये लड़की बहुत ज्यादा मानसिक प्रताड़ना से गुजर रही थी तुरंत प्रभाव से हिसार हॉस्पिटल में इसके दिमाग की व इसके पांव का इलाज करवाया गया

There are many more vulnerable and orphaned women who are living in our shelter home or have lived here in the past. To support them and contribute to their rehabilitation, please fill out the form below.